फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Another Coronavirus infected death in Himachal, 440 new positive patients

Coronavirus: हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 440 नए पॉजिटिव मरीज

Thu, 13 Apr 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 09:18 PM IST
सार

प्रदेश में सक्रिय मरीजों आंकड़ा 2,145 पहुंच गया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के अस्पतालों में 4,958 लोगों के सैंपल लिए थे। 34 कोरोना मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 220 लोग ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
Another Coronavirus infected death in Himachal, 440 new positive patients
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को 43 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हुई है जबकि प्रदेश भर में 440 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों आंकड़ा 2,145 पहुंच गया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के अस्पतालों में 4,958 लोगों के सैंपल लिए थे। 34 कोरोना मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 220 लोग ठीक हुए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि हिमाचल में कोरोना को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अस्पतालों में दवाइयां भेजी गई हैं। इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजर की प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिला कांगड़ा में गुरुवार को 172, मंडी में 61, हमीरपुर 51, शिमला 36, बिलासपुर 33, ऊना 24, सिरमौर 17, सोलन 15, चंबा और कुल्लू 13-13 और किन्नौर में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


अगर कोरोना के मामले नहीं रुके तो लगाने पड़ेगी बंदिशें
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल में अगर कोरोना मामले नहीं रुकते हैं तो बंदिशें लगानी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।  उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए हिमाचल के अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है। कोविड सेंटर में वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed