{"_id":"325414b86264bbd0c45c5b2b26da64c6","slug":"annual-function-in-shemrock-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा जूता है जापानी पर थिरके स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा जूता है जापानी पर थिरके स्कूली बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीनी स्थित शैमरॉक बटरकप्स के वीरवार को गेयटी थियेटर में आयोजित किए वार्षिक समारोह में नन्हें कलाकारों ने मेरा जूता है जापानी... चिंताता.. चिता.. जैसे गीतों पर डांस की प्रस्तुतियां देते हुए खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में स्टेट कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन हर्ष महाजन ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर बच्चों के कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ इनायत, गुरबाणी, इलायजा, आवासा अवनी और ध्रिति के पूजा डंास से किया गया। इसके बाद छात्र विराजस, आरव, आदव्किा, आन्या, अथर्व, मेधांश, अनवेशा, अयान, अरायना, अनहद, रिशिता और साथी छात्रों ने टपोरी मिक्स फिल्मी गीतों पर डांस की मजेदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
आयती, सुक्रित, जानवी, परांजल, नीयती हर्षिता, उर्वशी वंशिका, जैजरीन, आनया और रायका ने तितली के परिधान में सजकर बटरफ्लाई डांस की प्रस्तुति दी। पलकशा, अकांक्षा, मुग्धा, आदित्या, अरात्रिका, दक्ष, परीधि, आदीति, अपराजिता, आयन, आरव अथर्व और साथी छात्रों ने मेरा जूता है जापानी... गीत पर डांस किया।
विज्ञापन
पार्थ, हार्दिक, निवान, आरव, सुद्रिप्त, अथव, विदुष, कविश, विख्यात, भव्यांश, आदित्विक व साथी छात्रों ने राउडी राठौर फिल्म के गीत चिंताता.. चिता चिता गीत पर डांस पेश किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने फैशन परेड में रंग बिरंगे परिधानों में सजकर मॉडलिंग की। प्रधानाचार्य उमंग बांगा ने मुख्यातिथि और अभिभावकों का स्वागत किया, वहीं शिक्षकों विशाल, सरोज, विजय, मोनिका, सुनीता, प्रोमिल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।