{"_id":"5e32c0718ebc3e680f4c2ab2","slug":"annual-function-banned-in-summer-schools-of-himachal-till-march-the-department-prohibits","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस दिन से नहीं होंगे वार्षिक समारोह, विभाग ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस दिन से नहीं होंगे वार्षिक समारोह, विभाग ने लगाई रोक
Thu, 30 Jan 2020 05:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Jan 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार से समारोहों के आयोजनों पर रोक लगा दी है। यह रोक फरवरी-मार्च महीने में रहेगी। शिक्षा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सी पालरासू ने वीरवार को उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि आने वाले दिनों में वार्षिक परीक्षाएं होने वाली हैं। इसके चलते स्कूलों में हो रहे वार्षिक समारोहों व अन्य कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसे में इस तरह के आयोजनों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन