{"_id":"f75ec3387135e9eff8085142b3f69834","slug":"annual-fest-in-auckland-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑकलैंड की रोशनी को ऑल राउंड बेस्ट पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑकलैंड की रोशनी को ऑल राउंड बेस्ट पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Sep 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल के ब्वॉयज सीनियर सेक्शन के शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों को शानदार प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया। रोशनी देवी को ऑल राउंड बेस्ट और आनंद कंथवाल तथा वंश गांधी को बेस्ट खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
समारोह में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रधान सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल के छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें मैथ्यू हाउस को स्टडी कप मिला। खेल शिल्ड लिफरॉय हाउस को और बास्केटबाल विजेता का पुरस्कार डुरेंट हाउस को दिया गया।
विज्ञापन
बैडमिंटन में मैथ्यू हाउस और टेबल टेनिस में लिफरॉय हाउस को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की निदेशिका सुनीता जॉन और ब्वॉयज स्कूल प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
इसमें इंग्लिश प्ले, हिंदी नाटक के अलावा गोवा, गुजरात और राजस्थानी नृत्य जैसी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इस मौके पर मुख्यातिथि ने छात्रों के कार्यक्रमों की सराहना की और सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति को लगातार प्रयास करने का संदेश दिया।
इन छात्रों को किया पुरस्कृत
स्कूल के वार्षिक समारोह में पुरस्कार पाने वालों में आदित्य भैक, धैर्य कृष ठाकुर, अभिजय गोयल, समीर कौंडल, श्रदुल सिंह राठौर, सानिध्य ठाकुर, प्रणव चौहान अविरात महाजन, पारस कंवर आकर्षित, अभिषेक शर्मा, ईशान मल्होत्रा, अथर्व शर्मा, कुनाल वर्मा, उज्जवल सिंह राजपूत, साहिल कुमार, कुनाल राणा, एकांश मेहता।
सार्थक चावला, सुजन सावन, अर्नव आर्या, वंश गांधी, सिद्धार्थ, भुवनेश ठाकुर, फर्जन हयात खान, अक्षत, पीयूष, अक्षिन गुप्ता, माहिन, सेमुअल, प्रशन शुक्ला और आनंद कंथवाल को शैक्षणिक खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।