फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Annual Chhinj Mela begins of Raja Ka Talab with shobha yatra, wrestlers from country and abroad arrive

Kangra News: भव्य शोभायात्रा के साथ राजा का तालाब में वार्षिक छिंज मेला शुरू, देश-विदेश के पहलवान पहुंचे

Sat, 03 Jun 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 07:32 PM IST
सार

प्रदेश के चुनिंदा प्रमुख दंगलों में शुमार भाटी पीर राजा का तालाब के वार्षिक छिंज मेले का शनिवार को टमक की ताल के साथ आगाज हो गया। प्रबंधक कमेटी ने सुबह 9:00 बजे भाटी पीर मंदिर में झंडा रस्म अदा की। 

विज्ञापन
Annual Chhinj Mela begins of Raja Ka Talab with shobha yatra, wrestlers from country and abroad arrive
राजा का तालाब में वार्षिक छिंज मेला शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चुनिंदा प्रमुख दंगलों में शुमार भाटी पीर राजा का तालाब के वार्षिक छिंज मेले का शनिवार को टमक की ताल के साथ आगाज हो गया। प्रबंधक कमेटी ने सुबह 9:00 बजे भाटी पीर मंदिर में झंडा रस्म अदा की। इस दौरान सुबह 11:00 बजे राजा का तालाब कस्बे में प्रबंधक कमेटी प्रधान पुनीत टिंकू, अध्यक्ष राम नाथ शर्मा, विकास बंटी, पवन राणा, शिवदेव, परमिंद्र चंकी की अगुवाई में दो विशाल रथों में मुराद शाह लाडी की फोटो आसीन कर फूल-मालाओं की बारिश करते हुए शोभा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


शोभा यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। इस दौरान रंग-बिरंगे कपड़ों में ढोल के साथ कलाकारों ने भंगडा डाला। छिंज मेले में इराक, ईरान, जॉर्जिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल के नामी गिरामी अखाड़ों के पहलवान अपनी कुश्ती से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed