फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Announcement to give 25 lakh grant to Special Olympic Association, CM honored the winning players

मंडी: विशेष ओलंपिक संघ को 25 लाख अनुदान देने का एलान, सीएम ने विजेता खिलाड़ी किए सम्मानित

Thu, 07 Apr 2022 08:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर/गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर/गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Apr 2022 08:11 PM IST
सार

विशेष ओलंपिक भारत की ओर से आयोजित कार्यक्रम नेशनल हेल्थ फेस्ट फॉर दिव्यांगजन-वी केयर (दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य पर्व) का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर ने किया। उन्होंने विशेष ओलंपिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विशेष ओलंपिक संघ को 25 लाख अनुदान राशि देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
Announcement to give 25 lakh grant to Special Olympic Association, CM honored the winning players
प्रतिभागियों से मिले सीएम जयराम - फोटो : संवाद

विस्तार

बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में आजादी का अमृत महोत्सव शृंखला के अंतर्गत विशेष ओलंपिक भारत की ओर से आयोजित कार्यक्रम नेशनल हेल्थ फेस्ट फॉर दिव्यांगजन-वी केयर (दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य पर्व) का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर ने किया। उन्होंने विशेष ओलंपिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विशेष ओलंपिक संघ को 25 लाख अनुदान राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक भारत में विश्व शरद एवं ग्रीष्म खेलों के विजेता सहयोग स्पेशल स्कूल सुंदरनगर के जगदीश को स्नो गोल्ड में दो कांस्य पदक, शुभम सिंह को एल्पाइन स्कीइंग में दो रजत पदक, चिराग ठाकुर को बास्केटबाल में रजत पदक, राहुल को फुटबाल में पांचवें स्थान पर रहने तथा पार्थ मल्होत्रा को स्नो शूईंग में भाग लेने के लिए पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षा क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए पहली कक्षा से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों सहित विश्वविद्यालय स्तर तक दिव्यांग बच्चों से ट्यूशन फीस नहीं ली जा रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। छात्रवृत्ति दी जा रही है। सुंदरनगर और ढली में 12वीं कक्षा तक विशेष योग्यता संस्थान संचालित कर निशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा दी जा रही है। वर्ष 2019 में आबुधाबी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक में हिमाचल के विशेष रूप से सक्षम प्रतिभावान खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते थे। वहीं, सीएम ने  अपने विस क्षेत्र सराज की ग्राम पंचायत शारन में 33 लाख से बने बहुउद्देश्यीय भवन का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


75000 दिव्यांगों  की स्वास्थ्य जांच गिनीज और लिम्का बुक में होगी दर्ज
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में विशेष ओलंपिक को जोड़ना दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान दर्शाता है। कार्यक्रम के तहत देश के 75 शहरों में 7500 चिकित्सा विशेषज्ञों के माध्यम से 75000 दिव्यांग जनों की स्वास्थ्य जांच कर लाभान्वित किया जा रहा है। इस कीर्तिमान को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed