{"_id":"6afee240bbb4a2edb0007c8f","slug":"annakut-festival-to-be-held-at-akshardham-temple-new-shimla-on-the-22nd-shimla-news-c-19-sml1002-822384-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अक्षरधाम मंदिर न्यू शिमला \nमें अन्नकूट महोत्सव 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अक्षरधाम मंदिर न्यू शिमला में अन्नकूट महोत्सव 22 को
विज्ञापन
भोग के लिए 300 परिवार तैयार करेंगे व्यंजन
दोपहर 12 बजे से श्रद्धालु कर सकेंगे अन्नकूट के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। न्यू शिमला के सेक्टर एक स्थित बीएपीएस स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में 22 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
दिवाली के बाद आयोजित होने वाला यह पारंपरिक उत्सव न्यू शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। मंदिर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियां श्रद्धालुओं ने एक माह पहले ही शुरू कर दी थीं। इस वर्ष करीब 300 परिवार अपने घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर भगवान को अर्पित करेंगे। इन व्यंजनों को भगवान के समक्ष आकर्षक ढंग से सजाकर अन्नकूट (छप्पन भोग) के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे संतों, श्रद्धालुओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गोवर्धन पूजा के साथ होगा। दोपहर 12 बजे भगवान की प्रथम आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट के भव्य दर्शन शुरू होंगे। मंदिर में प्रत्येक घंटे आरती का आयोजन किया जाएगा।
श्रद्धालु शाम छह बजे तक अन्नकूट के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा और अन्नकूट की परंपरा स्थापित की थी जिसे भगवान स्वामिनारायण ने आगे बढ़ाया। बीएपीएस स्वामिनारायण संप्रदाय के वर्तमान प्रकट गुरुदेव महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में विश्वभर के 1,800 से अधिक स्वामिनारायण मंदिरों में हिंदू पर्व और त्योहार भक्ति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं।