फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kasumpti congress mla anirudh singh and bjp candidate suresh bharadwaj

Shimla: शहर में भी भारद्वाज पर भारी पड़े कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध, 90 मतदान केंद्रों पर कांग्रेस का दबदबा

Sat, 10 Dec 2022 12:43 PM IST
शिमला ब्यूरो अशोक चौहान, शिमला
अशोक चौहान, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 12:43 PM IST
सार

अनिरुद्ध सिंह न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में आगे रहे बल्कि शिमला शहर के ज्यादातर वार्डों में भी दबदबा कायम रखा। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस विधानसभा क्षेत्र में 108 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से सिर्फ 18 पर ही भारद्वाज को बढ़त मिली।

विज्ञापन
kasumpti congress mla anirudh singh and bjp candidate suresh bharadwaj
सुरेश भारद्वाज, अनिरुद्ध सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगाने वाले कांग्रेस के विधायक अनिरुद्ध सिंह ग्रामीण इलाकों की तरह शहरी क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज पर भारी पड़े। शिमला शहर से लगातार तीन चुनाव जीतने वाले पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को भाजपा ने इस बार कसुम्पटी से चुनाव मैदान में उतारा था। इस विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम शिमला के 12 वार्डों के अलावा 36 पंचायतों के दर्जनों गांवों शामिल हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस की पकड़ मजबूत मानी जाती रही है। ऐसे में भारद्वाज को उम्मीद थी कि शिमला शहर के 12 वार्डों में बड़ी बढ़त लेकर वह अनिरुद्ध सिंह को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इन 12 वार्डों में से छह में भाजपा के पार्षद रहे हैं। ऐसे में यह चुनाव कांटे की टक्कर का माना जा रहा था। लेकिन चुनावी नतीजे ने सबको चौंका दिया।
विज्ञापन


अनिरुद्ध सिंह न सिर्फ ग्रामीण इलाकों में आगे रहे बल्कि शिमला शहर के ज्यादातर वार्डों में भी दबदबा कायम रखा। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस विधानसभा क्षेत्र में 108 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से सिर्फ 18 पर ही भारद्वाज को बढ़त मिली। बाकी 90 मतदान केंद्रों में कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह बड़ी बढ़त बनाते चले गए। इसी का नतीजा रहा कि वह 8655 मतों के बड़े अंतर से जीत की हैट्रिक लगा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर-पार्षदों की भागदौड़ भी नहीं दिला पाई बढ़त
भारद्वाज के साथ पूर्व मेयर सत्या कौंडल समेत भाजपा के कई पार्षद प्रचार के लिए डटे रहे। लेकिन यह नगर निगम वार्डों से बड़ी बढ़त नहीं दिला पाए। जहां बढ़त मिली वह चंद वोटों की रही। डिप्टी मेयर रहे शैलेंद्र चौहान के मशोबरा क्षेत्र से भारद्वाज को लीड नहीं मिली। ढली के एक मतदान केंद्र में सिर्फ 8 वोट की बढ़त मिली। वहीं, ढली के बाकी दो केंद्रों पर 65 वोटों से पिछड़ गए।

सांगटी से आठ, मैहली से नौ और पटयोग से सिर्फ 42 वोट की बढ़त मिली। बाकी भाजपा पार्षदों के मतदान केंद्रों से लीड नहीं आई। कसुम्पटी, विकासनगर से बढ़त मिली जहां कांग्रेस के पार्षद रहे हैं। चमयाणा के चार मतदान केंद्रों पर भी बढ़त रही। इसके अलावा शहर के ज्यादातर केंद्रों पर अनिरूद्घ सिंह ही बढ़त बना गए।


पार्टी नेत्री विजय ज्योति सेन के गृह क्षेत्र से भी कांग्रेस को लीड
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से साल 2017 में पार्टी प्रत्याशी रह चुकी नेत्री विजय ज्योति सेन के गृह क्षेत्र जुन्गा से भी भाजपा को बढ़त नहीं मिली। यहां जुन्गा स्कूल मतदान केंद्र में कांग्रेस को 396 वोट मिले और भाजपा को 270।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed