फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anil Sharma opened a front against his own party, said -i'm not a bonded labour of bjp

अनिल शर्मा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- भाजपा का बंधुआ मजदूर नहीं, जब जी चाहा जोत लिया

Sat, 03 Apr 2021 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 08:55 PM IST
सार

  • भाजपा विधायक अनिल ने सीएम जयराम और मंत्री महेंद्र पर किया पलटवार
  • विकास करवाया होता तो निगम चुनाव में गलियों में न भटकते सीएम और महेंद्र सिंह 
  •  बोले- वह न तो जयराम और न ही महेंद्र सिंह से डरते हैं

विज्ञापन
Anil Sharma opened a front against his own party, said -i'm not a bonded labour of bjp
मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव के अंतिम दौर में मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने फिर अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को मंडी में प्रेसवार्ता कर पार्टी के निशाने पर रहे भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि वह न तो जयराम और न ही महेंद्र सिंह से डरते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं हैं कि जब जी चाहा जोता, जब जी चाहा छोड़ दिया। भाजपा से निष्कासन के लिए मुख्यमंत्री जयराम को जो फैसला लेना है, ले लें। मैं चुप रहने वालों में से नहीं हूं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सुखराम परिवार का हर जगह तिरस्कार कर रही है।

विज्ञापन


परिवार को निशाना बनाया गया। पार्टी के मंच पर उन्हें बैठने के लिए जगह नहीं दी जाती है और मंडी शिवरात्रि मेले के लिए स्थानीय विधायक होने के नाते उन्हें निमंत्रण पत्र नहीं भेजा जाता है। यह मंडी की जनता सहन नहीं करेगी। पंडित सुखराम के परिवार के विजन से ही मंडी और प्रदेेश का विकास हुआ है। सीएम जयराम और महेंद्र सिंह ने अगर विकास करवाया होता तो आज नगर निगम के चुनाव में दोनों को वोट के लिए मंडी की गलियों में भटकना नहीं पड़ता। 
विज्ञापन


महेंद्र सिंह के साथ रहकर सीएम झूठ बोलना भी सीख गए
अनिल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शालीन व्यक्ति रहे हैं, मगर महेंद्र सिंह के सानिध्य में अब वे भी झूठ बोलने लगे हैं। अब सीएम और महेंद्र का विश्वास कौन करेगा। सदर की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। सदर की जनता मेरा परिवार है। यहां के लोगों के हितों के लिए अब चुप नहीं रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने गलती की है तो लोगों ने दी है सजा
अनिल ने कहा कि बेटे ने गलती की है तो उसकी सजा लोगों ने उसे दे दी है। इस बारे में कई बार स्पष्टीकरण भी दिया है। जबकि, लोकसभा में बेटे की हार के लिए जनता को दोषी नहीं ठहराता। एक नौजवान की महत्वाकांक्षा थी। पिता होने के नाते मैं उसे मौका देना चाहता था। अनिल शर्मा ने कहा कि मैं रात के अंधेरे में नहीं दिन के उजाले में आकर बात कर रहा हूं। जहां तक कांग्रेस या अन्य पार्टी ज्वाइन करने की बात है, वह जनता के इच्छा पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed