{"_id":"5e08579c8ebc3e8807103eae","slug":"anil-kumar-khachi-will-be-next-chief-secretary-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल कुमार खाची का मुख्य सचिव बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल कुमार खाची का मुख्य सचिव बनना तय
Sun, 29 Dec 2019 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी की सेवानिवृत्ति के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची का नया मुख्य सचिव बनना लगभग तय है। नए साल में हिमाचल को नया मुख्य सचिव मिलेगा। डॉ. बाल्दी 31 दिसंबर 2019 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। शनिवार को मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को हिमाचल मंत्रिमंडल ने भी विदाई से पहले सम्मानित किया।
विज्ञापन
डॉ. बाल्दी 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके बाद वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी अनिल कुमार खाची ही हैं। खाची 1986 बैच में हिमाचल काडर के अकेले आईएएस अधिकारी हैं। उनके बाद 1987 बैच में रामसुभग सिंह, तरुण कपूर और निशा सिंह आते हैं।
विज्ञापन