फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Angry over not giving tickets AAP workers tore posters in Udaipur,

AAP Himachal: लाहौल के उदयपुर में टिकट नहीं देने से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर

Fri, 30 Sep 2022 10:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयुपर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयुपर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 10:41 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने श्याम आजाद टिकट के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने आखिरी मौके पर सुदर्शन जस्पा को उम्मीदवार बनाया। इसकी नाराजगी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर जाहिर की।

विज्ञापन
Angry over not giving tickets AAP workers tore posters in Udaipur,
उदयपुर में टिकट नहीं देने से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले ही शीत मरुस्थल लाहौल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने सुदर्शन जस्पा को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद अब संगठन में कार्य कर रहे लोगों में नाराजगी है।  शुक्रवार को उदयपुर में आम आदमी पार्टी से दावेदार श्याम आजाद को टिकट न मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के पोस्टर फाड़े। आम आदमी पार्टी ने श्याम आजाद टिकट के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने आखिरी मौके पर सुदर्शन जस्पा को उम्मीदवार बनाया। इसकी नाराजगी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर जाहिर की। लाहौल-स्पीति जिले में चुनावों से पूर्व ही आम आदमी पार्टी में गुटबाजी सामने आई है। पोस्टर फाड़े जाने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


सत्ता के नशे में गुंडागर्दी पर उतरे भाजपा नेता : आप
 आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आरोप लगाया है कि स्कूल में छात्र को प्रवेश न दिए जाने पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज प्रिंसिपल को अफगानिस्तान भेजने की धमकी दे रहे हैं। हंसराज का प्रिंसिपल को धमकी देने वाला ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हंसराज ने पहले भी स्कूल के बच्चे को थप्पड़ मारा है। महिलाओं के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की है। यह बात जयराम ठाकुर तक नहीं पहुंची। उम्मीद है कि आज इस धमकी की गूंज मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से विधायक हंसराज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऑडियो में विधायक ने केंद्रीय मंत्री का भी नाम लिया है। वह एक स्कूल के प्रिंसिपल पर अपने भतीजे के एडमिशन को लेकर दबाव बना रहे हैं और जब प्रिंसिपल ने एडमिशन के लिए मना किया तो वह अफ गानिस्तान भेजने की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed