{"_id":"5d84e4958ebc3e012e1f3d0f","slug":"anganwadi-workers-will-submit-every-report-online-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में हर रिपोर्ट ऑनलाइन जमा करवाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में हर रिपोर्ट ऑनलाइन जमा करवाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Fri, 20 Sep 2019 08:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Sep 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्रों की हर रिपोर्ट अब ऑनलाइन तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सात जिलों की 11200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह बाद में अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन
यह बात उप-निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश भारद्वाज ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन स्मार्ट फोन पर किस प्रकार से कार्य करना है और किस प्रकार से रिपोर्ट को तैयार कर इसमें फीड करना है, इसके लिए सात जिलों की 11200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा रणजीत सिंह ने बताया कि कांगड़ा में इस प्रशिक्षण में चार बैचों को 160 मास्टर ट्रेनी स्मार्टफोन चलाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण में 360 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।