फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   anganwadi workers protest outside himachal pradesh vidhan sabha on 8 march 2021

विधानसभा के बाहर कल हड़ताल करेंगी आंगनबाड़ी कर्मी

Sun, 07 Mar 2021 07:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Mar 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
anganwadi workers protest outside himachal pradesh vidhan sabha on 8 march 2021
आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सीटू से जुड़ी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन आंगनबाड़ी कर्मियों की प्री प्राइमरी में नियुक्ति और अन्य मांगों को लेकर नौ मार्च को प्रदेशव्यापी हड़ताल करेगी। हजारों आंगनबाड़ी कर्मी शिमला में विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेंगी। यूनियन ने निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को हड़ताल का नोटिस भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव वीना देवी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर आंगनबाड़ी वर्करों को प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए नियुक्त करने के आदेश जारी न किए तो आंगनबाड़ी कर्मी नौ मार्च को प्रदेशव्यापी हड़ताल कर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर देंगी। प्रदेश की हजारों आंगनबाड़ी कर्मी बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेंगी। यूनियन ने नई शिक्षा नीति को भी वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


कहा कि यह आईसीडीएस विरोधी भी है। इससे भविष्य में आंगनबाड़ी कर्मियों को रोजगार से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए तीन हजार रुपये पेंशन, दो लाख रुपये ग्रैच्युटी, मेडिकल और छुट्टियों की सुविधा लागू करने की मांग की है। उन्होंने कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष करने की मांग भी की है। नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत किए गए कार्य की बकाया राशि का भुगतान भी तुरंत करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed