{"_id":"57ee6d394f1c1bdc76574e3d","slug":"andy-leads-at-mtb-himalaya-cycle-rally-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटीबी हिमालय साइकिल रेस, छठे दिन भी जर्मनी का दबदबा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटीबी हिमालय साइकिल रेस, छठे दिन भी जर्मनी का दबदबा जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
12वीं हीरो एमटीबी हिमालय साइकिल रेस के छठे दिन भी जर्मनी के साइकिलिस्ट ऐंडी सिवाल्ड ने दो मिनट की बढ़त के साथ पहले स्थान पर अपना दबदबा कायम रखा। शुक्रवार को 80 किलोमीटर का सफर तय किया गया।
विज्ञापन
बगस्याड से शुरू हुई रेस आईआईटी मंडी कैंपस में समाप्त हुई। इस दौरान ब्यास नदी के किनारों से होते हुए साइकिलिस्ट गुजरे। साइकिल रेस में कनाडा के कोरी वालिस पांच दिनों तक दूसरे नंबर पर कब्जा रखने के बाद शुक्रवार को छठे दिन एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए।
विज्ञापन
जैसन इंग्लिश ने मुस्तैदी दिखाते हुए दूसरे नंबर पर जगह बना ली है। उधर, महिला वर्ग में कैथरीन ने छठे दिन भी अपना दबदबा कायम रखा। छठे दिन 3 घंटे 50 मिनट और 53 सेकेंड में कैथरीन ने रेस पूरी की। मास्टर सोलो वर्ग में जॉन ने 3 घंटे 48 मिनट 10 सेकेंड में रेस पूरी कर पहले स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
इंडियन राइडर देवेंद्र ठाकुर ओवर श्रेणी में दसवें और शिवेन ग्यारहवें स्थान पर रहे। शिमला से शुरू हुई साइकिल रेस तीन अक्तूबर को धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में समाप्त होगी। शनिवार को साइकिल रेस आईआईटी से बरोट की ओर जाएगी।