फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Andhara Pardesh formula extinguished with the thirst of Himachalis

आंध्रप्रदेश के फार्मूले से बुझेगी हिमाचल की प्यास!

Mon, 18 Aug 2014 03:04 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
Andhara Pardesh  formula extinguished with the thirst of Himachalis

प्रदेश में हैंडपंपों और ट्यूबवेलों को रिचार्ज करने के लिए आंध्रप्रदेश का मॉडल अपनाया जाएगा। ये मॉडल हिमाचल सरकार को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सुझाया है।

विज्ञापन


हिमाचल में वर्तमान में हजारों हैंडपंप और ट्यूबवेल लगे हैं, मगर इनमें से बड़ी संख्या में गर्मियों में तो ठप पड़ जाते हैं। वजह यह है कि इनमें जलस्तर बहुत नीचे पहुंच जाता है।
विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से हिमाचल सरकार को पत्र आया है। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक अधिकारी आर. सुब्रमण्यम ने इसमें कहा है कि नेशनल जल बोर्ड के निर्देश पर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का ट्यूबवेल रिचार्ज मॉडल हिमाचल में भी अपनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को भेजा पत्र

Andhara Pardesh  formula extinguished with the thirst of Himachalis

इस पत्र के साथ आंध्रप्रदेश के मॉडल की प्रति भी प्रदेश सरकार को भेजी है। साथ ही कहा है कि इसे पूरे देश में अपनाया जा रहा है। इसके लिए हैंडपंपों और ट्यूबवेलों के इर्द-गिर्द मनरेगा के माध्यम से एक ढांचा खड़ा किया जाएगा।

ये ढांचा कच्चे टैंकों, तालाबों आदि के रूप में होगा। ऐसे ढांचे बनाने का काम भी मनरेगा में ही किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से आए निर्देश पर गौर किया जा रहा है। हिमाचल में भी आंध्रप्रदेश के मॉडल को लागू किया जाएगा।

केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक अधिकारी आर. सुब्रमण्यम ने प्रदेश सरकार को भेजे पत्र में यह भी कहा है कि प्रदेश में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेटिंग ढांचों पर ध्यान दिया जाए। नए वित्त वर्ष में इस तरह के ढांचों को प्रत्येक पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed