फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anantnag Attack Himachal Sirmaur Martyred Soldier Praveen Sharma Funeral

Sirmaur Martyred Soldier Funeral: राजगढ़ पहुंची शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह, नारों से गूंजा क्षेत्र

Mon, 12 Aug 2024 04:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 04:09 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए राजगढ़ के उपरला पालू निवासी शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह सोमवार को राजगढ़ पहुंची। इस दौरान लोग शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। 

विज्ञापन
Anantnag Attack Himachal Sirmaur Martyred Soldier Praveen Sharma Funeral
पैतृक गांव पहुंची शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना की उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में राजगढ़ के उपरला पालू निवासी शहीद प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह सोमवार को राजगढ़ पहुंची। शहीद की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। शहीद की पार्थिव देह दोपहर 1:20 बजे राजगढ़ पहुंची। शहीद के सम्मान के लिए समूचा बाजार बंद किया गया और हजारों लोग सड़क के किनारे खड़े रहे।

विज्ञापन






भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
एंबुलेंस में लाई गई पार्थिव देह पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोग शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। विधायक रीना कश्यप ने भी राजगढ़ में शहीद प्रवीण शर्मा को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी, उसके बाद विधायक शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए उपरला पालू गई।
विज्ञापन




हर किसी की आंख हुई नम
राजगढ़ में पूर्व सैनिकों, व्यापार मंडल और हजारों लोग यूको बैंक से लेकर सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों किनारों पर खड़े रहे। इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। अधिकतर महिलाओं ने न केवल पुष्प अर्पित करके शहीद प्रवीण शर्मा को श्रद्धांजलि दी बल्कि अनेकों महिलाओं ने रोकर भी संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
राजगढ़ सीमा में आने पर यशवंतनगर में भी सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पबियाना में भी सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सैनिकों ने यहां पर एंबुलेंस में शहीद प्रवीण शर्मा का बैनर लगाया। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के सैकड़ों बच्चों और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाया में भी स्कूली बच्चों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

लांसनायक प्रवीण की शहादत पर प्रतिभा सिंह ने जताया शोक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बलिदान हुए राजगढ़ के लांसनायक प्रवीण शर्मा की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, इसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में हो रही भारी बारिश व बाढ़ से हो रहे जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए इस आपदा में मारे गए लोगों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ऊना के 9 लोगों के बाढ़ की चपेट में आने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। प्रतिभा सिंह ने लोगों से भारी बारिश के चलते बाढ़ व भूस्खलन से सचेत रहने का आग्रह करते हुए कहा है कि इस बार भी प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा रही है। ऐसे में प्रशासन के दिशानिर्देशों पर अमल करते हुए नदी-नालों व बाढ़ प्रभावित और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में आने-जाने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed