{"_id":"66605fbf5d5c9dbdd7080d1c","slug":"anand-sharma-said-kangra-will-always-be-a-priority-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: आनंद शर्मा बोले- कांगड़ा के लिए हमेशा रहेगी प्राथमिकता, सीट से चुनाव लड़ना एक विशेष अनुभव रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: आनंद शर्मा बोले- कांगड़ा के लिए हमेशा रहेगी प्राथमिकता, सीट से चुनाव लड़ना एक विशेष अनुभव रहा
Wed, 05 Jun 2024 06:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jun 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आनंद शर्मा ने कहा कि इस संसदीय सीट से चुनाव लड़ना एक विशेष अनुभव रहा। यह सौभाग्य रहा कि कांग्रेस नेतृत्व और संगठन के साथियों ने सामूहिक रूप से मुझ पर विश्वास जताते हुए यह अवसर प्रदान किया। यह अनुभव विशेष रहा, यहां की जनता विशेषकर महिलाएं, माताएं, बहनें और नौजवान युवा साथियों ने बहुत स्नेह और सम्मान दिया। लोगों के उत्साह को देखकर मेरी भी प्रेरणा बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैं यहां की जनता का सदैव कृतज्ञ रहूंगा और अपने संगठन के तमाम साथी, जिसमें विधायक, जिला और ब्लॉक कमेटियों, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेहनत की और लग्न से काम किया। मेरी प्रतिबद्धताएं और प्राथमिकताएं इस लोकसभा क्षेत्र के लिए सदैव अटूट रहेंगी। लोगों से बात कर पूरे चुनाव क्षेत्र में जाकर यहां की क्षमता और यहां की अपेक्षाओं को समझ सका। भविष्य में भी मेरा सहयोग इस चुनाव क्षेत्र की जनता और संगठन के लोगों को मिलता रहेगा।
विज्ञापन