{"_id":"666062e1360b2588bb006dfe","slug":"an-890-meter-long-tunnel-will-be-built-from-navbahar-to-igmc-in-shimla-cm-sukhu-gave-information-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: शिमला में नवबहार से आईजीएमसी तक 295 करोड़ से बनेगी 890 मीटर लंबी सुरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: शिमला में नवबहार से आईजीएमसी तक 295 करोड़ से बनेगी 890 मीटर लंबी सुरंग
Wed, 05 Jun 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jun 2024 06:38 PM IST
सार
राज्य सरकार जाखू पहाड़ी के नीचे नवबहार से सर्कुलर रोड पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) तक 890 मीटर लंबी डबल लेन सुरंग का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में यातायात जाम से निपटने के लिए राज्य सरकार जाखू पहाड़ी के नीचे नवबहार से सर्कुलर रोड पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) तक 890 मीटर लंबी डबल लेन सुरंग का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। सीएम ने कहा कि सुरंग का निर्माण 295 करोड़ की लागत से किया जाएगा, जिसमें से 100 करोड़ पहले ही जारी किए जा चुके हैं और इस माह के अंत तक निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार शिमला शहर में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने विभाग को वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए सर्कुलर रोड पर सभी बाधाएं दूर करने के निर्देश दिए। इसके तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। सर्कुलर रोड चौड़ा करने के लिए 122 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 3,000 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा सृजित की जाएगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार शिमला शहर में ओवरहेड तारों को हटाने की योजना पर कार्य कर रही है। विद्युत केबल और ऑप्टिकल फाइबर के लिए भूमिगत डक्ट बिछाई जाएंगी। इस परियोजना के प्रारंभिक चरण में माल रोड, लोअर बाजार तथा मिडिल बाजार क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है। इस पर 23 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन