{"_id":"6415eee6bb0940eea4063e43","slug":"amritpal-singh-case-alert-in-himachal-police-cautious-on-borders-with-punjab-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतपाल सिंह मामला: हिमाचल में अलर्ट, पंजाब से लगती सीमाओं पर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपाल सिंह मामला: हिमाचल में अलर्ट, पंजाब से लगती सीमाओं पर पुलिस सतर्क
Sat, 18 Mar 2023 10:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/नंगल/कंडवाल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/नंगल/कंडवाल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:35 PM IST
सार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर की जा रही कार्रवाई को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब से लगती हिमाचल की सीमाओं पर प्रदेश पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
पंजाब से लगती सीमाओं पर पुलिस सतर्क।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब पुलिस की खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर की जा रही कार्रवाई को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब से लगती हिमाचल की सीमाओं पर प्रदेश पुलिस सतर्क हो गई है। हर नाके पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। नंगल के साथ ऊना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दी है। हिमाचल-पंजाब सीमा पर बाथड़ी, मरवाड़ी, संतोषगढ़, मैहतपुर में पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि शरारती तत्वों को रोकने के लिए रूपनगर पुलिस को ऊना पुलिस का पूरा सहयोग रहेगा। उधर, गुरु की नगरी श्री आंनदपुर साहिब में कुछ निहंगों ने रास्ता जाम किया था। उधर, पंजाब के पठानकोट के साथ लगते प्रवेशद्वार कंडवाल में चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रदेश में प्रवेश करने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की जांच की जा रही है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पंजाब के साथ लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन