{"_id":"65322123bba79bfd93098d93","slug":"amrit-kalash-yatra-from-chaura-maidan-shimla-to-indian-institute-of-advanced-study-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नेहरू युवा केंद्र ने मनाया ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नेहरू युवा केंद्र ने मनाया ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम
Fri, 20 Oct 2023 12:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
अमृत कलश यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र शिमला और भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान ने शुक्रवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया। नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा की अगुवाई में एसएसबी, डाक विभाग शिमला, उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की टीम और लोगों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान एडवांस स्टडी के राष्ट्रीय अध्ययता प्रो. शंकर शरण मुख्यातिथि रहे। इनके साथ संस्थान के सचिव मेहर चंद नेगी, नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशक ईरा प्रभात और एसएसबी के कमाडेंट राजेश कुमार भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से किया।
विज्ञापन
आंबेडकर चौक से एडवांस स्टडी तक युवाओं ने देशभक्ति गीतों और देशभक्ति के नारे लगाते हुए रैली निकाली। ईरा प्रभात ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नेहरू युवा केंद्र शिमला को बधाई दी। इस दौरान जगह-जगह से माटी इकट्ठी कर दिल्ली भेजी जाएगी। इससे वहां अमृत वाटिका बनाई जाएगी।
विज्ञापन