फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amitabh bachan write two letters to kangna.

तनु वेड्स मनु रिटर्सं: भावुक हुए बिग बी, कंगना को लिखीं दो खास चिट्ठियां

Thu, 28 May 2015 09:18 AM IST
Updated Thu, 28 May 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachan write two letters to kangna.

हिमाचल की बेटी ने कामयाबी की एक और सीढ़ी चढ़ ली है। कंगना रणौत के ‘मनु वेड्स मनु रिटर्सं’ में बेहतरीन अभिनय पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इतने प्रभावित हुए कि वे कंगना की तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

विज्ञापन


उन्होंने दो चिट्ठियों के साथ कंगना को पुष्प गुच्छ भी भेजे हैं। इसमें लिखा है कि वह फिल्म देखने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने बेहतरीन अभिनय के लिए कंगना को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि मात्र छह वर्ष के अंतराल में कंगना ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


अपनी प्रतिभा के दम पर आज वह बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं, तनु वेड्स मनु रिटर्सं की अपार सफलता से कंगना के पैतृक गांव भांबला में खुशी का माहौल है। उनके पिता अमनदीप और माता आशा रणौत फूले नहीं समा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अद्भुत लगा ‘दतो’ का किरदार

amitabh bachan write two letters to kangna.

यह फिल्म 23 मई को रिलीज हुई। कंगना के माता-पिता ने भी भांबला से मंडी पहुंचकर फिल्म देखी। इसके लिए उन्हें तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। फिर सेकेंड शो में फिल्म देखी। पिता अमनदीप ने कंगना से बातचीत की और उन्हें दर्शकों के कमेंट, अभिनय सहित अन्य चीजों के बारे में फीडबैक दिया।

अमर उजाला से बातचीत में कंगना के पिता अमनदीप ने बताया कि फिल्म में बेटी का अभिनय को देखकर लगा कि वह कुछ नई चीज देख रहे हैं। दतो की भूमिका में कंगना को देखकर अद्भुत लगा। फिल्म में कंगना वर्सिज कंगना देखी।

कंगना ने उन्हें बताया कि अमिताभ बच्चन ने दतो एवं मनु के नाम से दो खत भेजे हैं। इनमें लिखा है कि मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि मैं उस इंडस्ट्री से जुड़ा हूं, जिसमें कंगना काम करती हैं। कंगना के लिए अमिताभ के इन शब्दों से माता-पिता खुशी से झूम रहे हैं।

कंगना के घर त्योहार जैसा माहौल

amitabh bachan write two letters to kangna.

भांबला गांव में कंगना रणौत के घर में त्योहार जैसा माहौल है। ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्सं’ फिल्म में लड़कियों को लड़कों से कम नहीं बताया गया है। यह वास्तव में सच है। अमनदीप ने कहा कि मेरी बेटी कंगना भी बेटे से कम नहीं है।

कंगना जैसी बेटी पाकर मैं और आशा दोनों खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह का आभार जताया है कि उनकी बेटी को हिमाचल गौरव सम्मान दिया गया है। इससे उनका और बेटी कंगना रणौत का मनोबल बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed