फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amit shah visit to shimla bjp party workers meetimg

शाह के शिमला दौरे पर तैयारियां तेज, युवा मोर्चा को साज-सज्जा का जिम्मा

Sun, 12 Aug 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 12 Aug 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
amit shah visit to shimla bjp party workers meetimg

आगामी 16 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शिमला आगमन को लेकर युवा मोर्चा को साज-सज्जा का प्रमुख जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सालाहकार और प्रदेश भाजपा सचिव त्रिलोक जम्बाल बैठक में विशेष रूप से  उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शाह केशिमला प्रवास को लेकर कोई कमी नहीं रखी जाए।

विज्ञापन


इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएं। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने जिला शिमला और महासू की एक संयुक्त टोली बनाकर बैठक स्थल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने वाले रूट के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
विज्ञापन


साज-सज्जा का प्रमुख शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष को सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष पारूल शर्मा शिमला और अशोक कंवर महासू जिले के कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में प्रदेश महामंत्री अरुण फाल्टा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमित ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल व्यास, प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, जिला प्रभारी साकेश कुमार, प्रदेश मीडिया प्रमुख वीरेंद्र शर्मा, दिनेश ठाकुर, जिला महामंत्री जितेंद्र ठाकुर, अंकुश चौहान, संतोष चौहान, रमेश शर्मा, मनीष ठाकुर, दीपक मट्टू ,कमल शर्मा, शीतल शर्मा, शिमला मंडल के अध्यक्ष परीक्षित शर्मा, ओम प्रकाश, रवि कीमलाटा, अशोक जस्टा, भारत भूषण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed