{"_id":"6440254dc77da842a7043f99","slug":"amit-negi-of-kinnaur-conquers-8-091-meter-high-annapurna-peak-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: किन्नौर के अमित नेगी ने फतह की 8,091 मीटर ऊंची अन्नपूर्णा चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: किन्नौर के अमित नेगी ने फतह की 8,091 मीटर ऊंची अन्नपूर्णा चोटी
Wed, 19 Apr 2023 11:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:01 PM IST
सार
अमित नेगी वर्ष 2021 में एवरेस्ट, 2022 में कंचनजंगा पर तिरंगा फहरा चुके हैं। इस कामयाबी से वह 2023 शिखर सम्मेलन सीजन जीतने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने हैं।
विज्ञापन
अमित नेगी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला के अमित नेगी ने अन्नपूर्णा चोटी पर परचम लहराया है। अमित नेगी ने नेपाल स्थित अन्नपूर्णा चोटी (8,091 मीटर) पर चढ़ाई की। इससे पहले वह कंचनजंगा और एवरेस्ट पर भी चढ़ाई कर चुके हैं। एवरेस्ट और कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने के बाद किन्नौर जिले के पर्वतारोही अमित नेगी ने अन्नपूर्णा पर विजय प्राप्त की है।
विज्ञापन
इससे पहले अमित नेगी वर्ष 2021 में एवरेस्ट, 2022 में कंचनजंगा पर तिरंगा फहरा चुके हैं। इस कामयाबी से वह 2023 शिखर सम्मेलन सीजन जीतने वाले भारत के पहले पर्वतारोही बने हैं। अन्नपूर्णा पर्वत की चढ़ाई में सफलता हासिल करने के बाद आने वाले कुछ दिनों में अमित नेगी अगले अभियान पर जा रहे हैं। अमित नेगी किन्नौर जिले के बटसेरी गांव के रहने वाले हैं और उनकी बचपन से ही साहसिक गतिविधियों और खेलों में काफी रूचि रही है।
विज्ञापन