फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amid India Pakistan tension, tourists are being given free accommodation in Ladakh hotels, tourism businessmen

Himachal: लद्दाख के होटलों में मुफ्त ठहराए टूरिस्ट, कुफरी के पर्यटन कारोबारी करेंगे रक्तदान

Sun, 11 May 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 11 May 2025 05:00 AM IST
सार

ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने हवाई सेवाएं बंद होने के बाद लद्दाख में फंसे सैलानियों को निशुल्क अपने होटलों में ठहराने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Amid India Pakistan tension, tourists are being given free accommodation in Ladakh hotels, tourism businessmen
कुफरी के पर्यटन कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच लद्दाख और हिमाचल के पर्यटन कारोबारी अपने निजी हित भुलाकर अपने -अपने तरीके से देश सेवा में जुट गए हैं। ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने हवाई सेवाएं बंद होने के बाद लद्दाख में फंसे सैलानियों को निशुल्क अपने होटलों में ठहराने का एलान किया है। एसोसिएशन टैंपो और टैक्सियों में सिर्फ तेल खर्च पर लद्दाख से सैलानियों को मनाली पहुंचा रही है। शिमला कुफरी टेलीस्कोप, फोटोग्राफर, ढाबा, एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सेना के लिए रक्तदान शिविर लगाने का फैसला लिया है। एसोसिएशन पैसे इक्कट्ठे कर सेना के लिए भेजने की भी तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

Amid India Pakistan tension, tourists are being given free accommodation in Ladakh hotels, tourism businessmen
कुफरी के पर्यटन कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन की अध्यक्ष रिगजिन वांग्मो ने बताया कि 7 मई को हवाई सेवाएं बंद होने के बाद देश-विदेश के करीब 2000 सैलानी लद्दाख में फंस गए थे। एसोसिएशन ने एक मत होकर सैलानियों को बिना कोई पैसा लिए होटलों में ठहराने का फैसला लिया है। रिगजिन ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से ऑल लद्दाख टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन की मदद से टैंपो और टैक्सियों से सैलानियों को मनाली भेजा जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष त्से वांग दोरजे ने बताया कि सिर्फ पेट्राेल-डीजल के खर्च पर सैलानियों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लेह लद्दाख से नीमो-दारचा होते मनाली भेजा जा रहा है। आपदा की इस स्थिति में लद्दाख के पर्यटन कारोबारी पूरी तरह सैलानियों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 कुफरी के पर्यटन कारोबारी करेंगे रक्तदान
उधर, शनिवार को शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी के पर्यटन कारोबारियों ने सामूहिक रूप से महासू पीक पर बैठक कर भारतीय सेना के लिए रक्तदान करने का फैसला लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम ठाकुर और महासचिव राहुल झीना ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में कुफरी के पर्यटन कारोबारी भारतीय सेना के साथ हैं। हम सीमाओं पर नहीं जा सकते लेकिन सेना के लिए रक्तदान कर अपनी भूमिका निभाएंगे। सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए हम हर प्रयास करेंगे। कुफरी के सभी पर्यटन कारोबारी आपस में पैसे इक्कट्ठे कर भारतीय सेना के लिए भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed