फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   American Follower is ahead in taking the blessings of the Dalai Lama

दलाईलामा से आर्शीवाद लेने वालों में अमेरिकी सबसे आगे

Mon, 18 Feb 2019 11:28 AM IST
ashok chauhan सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 18 Feb 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
American Follower is ahead in taking the blessings of the Dalai Lama

पिछले 60 वर्षों से शरणार्थी जीवन जी रहे शांति के दूत तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से धर्मशाला में एक साल में 71 देशों के 4000 से अधिक लोग मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। वर्ष 2018 में आध्यात्मिक शांति पाने के लिए अमेरिकी नागरिकों ने सबसे ज्यादा यहां का रुख किया।

विज्ञापन



सुरक्षा एजेंसियों के पुख्ता सूत्रों के अनुसार अमेरिका से करीब 900, ताईवान से 330, वियतनाम से 329, मंगोलिया से करीब 245 लोग दलाईलामा से मिलने आए। धर्मगुरु दलाईलामा ग्लोबल आइकन बन चुके हैं।
विज्ञापन


हर देश के लोग उनसे मिलने के लिए उत्सुक रहते हैं। दलाईलामा को अलगाववादी मानने वाले चीन से भी पिछले वर्ष करीब 255 लोग उनसे मिलने पहुंचे। हिंसाग्रस्त देशों इराक और सीरिया के लोगों ने धर्मगुरु के पास आकर शांति का पाठ पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन देशों के अनुयायी मिलने आए धर्मशाला

American Follower is ahead in taking the blessings of the Dalai Lama

कनाडा, फ्रांस, रशिया, आस्ट्रेलिया, मंगोलिया, थाईलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी से भी अनुयायी यहां पहुंचे। स्पेन, जापान, पोलैंड, डेनमार्क, इजराइल, म्यांमार, ब्राजील, अफगान, सूडान, अफ्रीका, ट्यूनीशिया, नाइजीरिया, टर्की, मिस्र, स्वीडन, हंगरी, ओमान, उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, कतर, रोमानिया सहित करीब 71 देशों के लोगों ने धर्मशाला आकर बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से शांति का पाठ पढ़ा।

एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि धर्मगुरु दलाईलामा वैश्विक व्यक्तित्व हैं। उनसे हर देश के लोग मिलने के लिए आते हैं। एक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष दलाईलामा से धर्मशाला में अमेरिका के लोग सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा मिलने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed