फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ambulance trapped in snowfall at rohtang lady died.

11 घंटे तूफान में तड़पती रही, एंबुलेंस में तोड़ा दम

Sat, 19 Dec 2015 11:29 AM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
ambulance trapped in snowfall at rohtang lady died.

बर्फीले तूफान और कड़ाके की ठंड के बीच एक एंबुलेंस करीब 11 घंटे तक फंसी रही। महिला मरीज जिंदगी के लिए घंटों तड़पती रही। मगर न तो एंबुलेंस बर्फ से बाहर निकल पाई और न ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। आखिरकार महिला जिंदगी की जंग हार गई। मामला हिमाचल के रोहतांग का है। यहां देर रात एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से ढुलमुल स्वास्थ्य सुविधाओं की मार झेलती रही एक मरीज महिला शुक्रवार को करीब 11 घंटे तक रोहतांग में बर्फ के बीच तड़पती रही। शून्य से करीब 10 डिग्री तापमान के बीच यह महिला समुद्र तल से 13050 फुट की ऊंचाई पर जिंदगी के लिए तिल तिल मरती रही। मगर प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची।

विज्ञापन

85 घंटे पहले किया गया था रैफर

ambulance trapped in snowfall at rohtang lady died.

किडनी की बीमारी और हाई क्लॉस्ट्रोल से पीड़ित 45 वर्षीय भागदासी पिछले कुछ दिनों से केलांग अस्पताल में उपवचाराधीन थी। लेकिन मरीज की गंभीर और बिगड़ती हालात को देखते हुए डाक्टरों ने भागदासी को बुधवार को उपचार के लिए कुल्लू रैफर कर दिया। उनका ईलाज कर रहे डॉ. अमित ने बताया कि महिला को जल्द बेहतर उपचार की जरूरत है लिहाजा उन्हें कुल्लू रैफर किया गया।

शुक्रवार सुबह मौसम खुलने के बाद 108 एंबुलेंस से उसे कुल्लू रवाना किया गया। लेकिन रोहताग दर्रा में बर्फीली तूफान चलने के कारण सड़क पर कई फुट मोटी बर्फ की परत जम गई। लिहाजा 108 एंबुलेंस के साथ कुछ और टेक्सियां भी रोहतांग दर्रे में बफीली तूफान के बीच 15 घंटे तक फंसे रहे। हालांकि सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशकत के बाद रोहतांग में ट्रैफिक बहाल तो कर दिया लेकिन नीचे व्यास नाला के पास सड़क पर बर्फ की परत जम जाने से सड़क मार्ग फिर बंद हो गया।

अस्पताल पहुंची मगर नहीं बचाई जा सकी जान

ambulance trapped in snowfall at rohtang lady died.

रात करीब डेढ़ बजे जाकर मरीज महिला समेत अन्य यात्री को व्यास नाला से निकाला जा सका। इन्हें अब मनाली पहुंचा दिया गया। मगर यहां अस्पताल में उपचार मिलने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

उधर, प्रशासन पर ही लापरवाही के सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लाहौल की ओर से बिना सूचना दिए मनाली की ओर गाड़ियां रवाना की गई। जबकि रास्ते में बर्फ गिरने के कारण ये वहां फंस गई। रात करीब नौ बजे मनाली प्रशासन को इसकी सूचना मिली जिसके बाद मौके पर जाकर महिला मरीज और अन्य लोगों को मनाली पहुंचाया गया।

यदि लाहौल प्रशासन की ओर से मनाली प्रशासन को एंबुलेंस रवाना होने की सूचना दी जाती तो महिला की जान बच सकती थी। मगर देरी से सूचना मिलने के कारण महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। उधर, बीआरओ के जवान लगातार यातायात बहाल करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed