{"_id":"99eeb10f142da736a9b580e4811a0b4e","slug":"ambulance-met-accident-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी एंबुलेंस, चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी एंबुलेंस, चालक समेत चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 23 Jun 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के तीसा उपमंडल के चांजू टिकरी मार्ग पर मंगलवार सुबह चार बजे एक 108 एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस मरीज को लेकर भराड़ा से वापस आ रही थी।
विज्ञापन
नकरोड़ चौक पर पहुंचने पर गाड़ी 150 मीटर खाई में जा गिरी। घायलों की पहचान चालक देव राज, फार्मासिस्ट चैन लाल व मरीज पुन्नी देवी व तीमारदार थल्लू राम के रूप में हुई है। पेट दर्द के मरीज पुन्नी देवी को गाड़ी सुबह तीसा अस्पताल लेकर आ रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान नकरोड़ के पास गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए तथा घटना की जानकारी तीसा पुलिस थाना को दी। थाना प्रभारी बाबू राम की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तीसा अस्पताल पहुंचाया, जहां फार्मासिस्ट की हालत ठीक न होने के कारण उसे चंबा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर, चालक ने पुलिस को बयान दिया कि गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी जिसके कारण हादसा हुआ है। तीसा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि तीन लोगों की हालत खतरे से बाहर है जबकि फार्मासिस्ट को चंबा रेफर कर दिया है।