{"_id":"57414a884f1c1bb515690741","slug":"ambulance-employee-on-strike-from-26-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से दोबारा हड़ताल की तैयारी में एंबुलेंस कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन से दोबारा हड़ताल की तैयारी में एंबुलेंस कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 22 May 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
26 मई से यूनियन दोबारा हड़ताल पर जाने की तैयारी में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश 108 और 102 एंबुलेंस कांट्रेक्ट वर्कर्र्स यूनियन 26 मई से दोबारा हड़ताल और भूख हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने उपायुक्त शिमला को पत्र लिखकर हड़ताल पर जाने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि अगर जीवीके कंपनी को दोबारा ठेका दिया गया तो एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चल जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्ण चंद ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने सरकार की ओर से लिखित समझौते में यह माना है कि जब तक कार्यवाही पूरी नहीं होती हैं तब तक कंपनी को ठेका नहीं दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी उचित निर्णय सरकार ने नहीं लिया तो 26 मई को कंपनी के खिलाफ दोबारा धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पडे़गा।
विज्ञापन
इसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार सभी कर्मचारियों के लिए नीति बनाए। निकाले गए सभी 170 कर्मचारियों को वापस लिया जाए और जीवीके कंपनी के साथ हुए करारनामे को रद्द किया जाए।
विज्ञापन