फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ambulance and patient stuck in jam for half an hour in Chamiyana

Shimla News: चमियाना में आधे घंटे तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस और मरीज

Fri, 23 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ambulance and patient stuck in jam for half an hour in Chamiyana
संकरी सड़क होने के कारण हो रही दिक्कत
विज्ञापन

चमियाना अस्पताल में शुक्रवार को थी छह विभागों की ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में शुक्रवार को उपचार करवाने आए सैकड़ों मरीज सुबह के वक्त जाम में फंसे रहे। आधे घंटे तक अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगा रहा। इस वजह से एंबुलेंस, मरीज और डॉक्टर वाहनों में फंसे रहे।


अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में शुक्रवार को कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी और एंडोक्रायोनोलॉजी विभाग की ओपीडी थी। सैकड़ों की तादाद में मरीज उपचार करवाने के लिए अपनी निजी गाड़ियों और टेंपों ट्रैवलर में आए लेकिन दस बजे के करीब भट्ठाकुफर से अस्पताल जाने वाले लिंक रोड पर एकाएक गाड़ियां जाम में फंस गईं। जाम में मरीज और डॉक्टर भी फंसे रहे। सड़क संकरी है इस वजह से सामने से आने वाली गाड़ियों के लिए चुनिंदा जगहों पर ही पास की व्यवस्था है। ऐसे में जब मरीज भट्ठाकुफर से आधे रास्ते पर पहुंचे तो वह जाम में फंस गए। सोलन के हुकम सिंह और हमीरपुर के विक्रम ने बताया कि ह्रदय तथा न्यूरोलॉजी विभाग में सैकड़ों गंभीर रोगी उपचार करवाने के लिए आते हैं। सरकार को चाहिए कि यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाएं। इसके अलावा वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था करें। इससे एक तरफ से अस्पताल के लिए गाड़ियां आएं और दूसरी तरफ से जाएं। ऐसा नहीं हुआ तो गंभीर रोगियों को काफी दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article