{"_id":"67fe71e3f9f0a05cc8068549","slug":"ambedkar-university-should-withdraw-the-suspension-of-students-sfi-shimla-news-c-19-sml1001-517567-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के निलंबन को वापस ले \nआंबेडकर विवि : एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के निलंबन को वापस ले आंबेडकर विवि : एसएफआई
विज्ञापन
छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप
संजौली कॉलेज के छात्रों का निष्कासन हो रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई की राज्य कमेटी ने आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के छात्रों के निलंबन का विरोध किया है। राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर और सचिव दिनीत देंटा ने कहा कि आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली में किया गया छात्रों का निलंबन तुरंत वापस लिया जाए।
उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के करमपुरा परिसर में एक छात्रा को उसके सहपाठियों ने प्रताड़ित किया, मानसिक प्रताड़ना के कारण छात्रा ने नशीली दवाओं का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना को उजागर करने के लिए छात्रों ने आवाज उठाई और कार्रवाई करने की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवाज उठाने वाले तीन छात्रों को दो सेमेस्टर के लिए निलंबित कर दिया। छात्र नादिया, अनन और हर्ष को विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराकर निलंबित किया है यह गलत है। एक माह से निलंबित किए तीन छात्र कक्षाएं नहीं लगा पा रहे हैं। अनिल ने आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने का आरोप लगाया। कहा कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व हैदराबाद विश्वविद्यालय से लेकर टीआईएसएस, जेएनयू और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संजौली कॉलेज में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। संजौली कॉलेज में भी छात्रा को परेशान किए जाने की घटना के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को निष्कासित किया गया। कहा कि यह संयोग नहीं है, राजनीति का हिस्सा है जिसका उद्देश्य असहमति, आलोचनात्मक सोच और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार को समाप्त करना है।