फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amarujala medhavi chatra samman samaroh at shimla.

मेधावी छात्र सम्मान समारोह, सीएम से अवॉर्ड पाकर चहके छात्र

Mon, 06 Jul 2015 03:42 PM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
amarujala medhavi chatra samman samaroh at shimla.

हिमाचल के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ के मेधावी छात्र सम्मान समारोह -2015 में सीएम वीरभद्र सिंह ने सभी होनहार छात्रों को सम्मानित किया। शिमला के होटल पीटरहॉफ में हुए इस खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह के दौरान सीएम ने हिमाचल के उन सभी छात्रों को सम्मानित किया जिन्होंने 10वीं और12वीं की कक्षा में टॉप किया था।

विज्ञापन


समारोह के दौरान सीएम ने कहा कि दूसरे छात्रों को इस इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकार लगातार ऐसी नीतियां बना रही है जिससे छात्रों की प्रतिभा सामने आ सके। उन्होंने समारोह में सम्मान पाने वाले सभी छात्रों को बधाई दी। समारोह में कई छात्रों के अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन

सीएम से सम्मान पाकर चहके मेधावी

amarujala medhavi chatra samman samaroh at shimla.

समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की मेरिट के आए छात्र-छात्राओं समेत 90 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने के बाद कुछ छात्रों ने बताया कि उनके लिए ये ऐतिहासिक लम्हा था। सीएम के हाथों सम्मान मिलना बड़ी बात है और वे अब और अधिक मेहनत करेंगे।

छात्रों ने अमर उजाला का भी इस समारोह के लिए धन्यवाद किया। छात्रों का कहना था कि यदि उनकी मेहनत को ऐसा सम्मान मिलता है तो दूसरे छात्र भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित होते हैं। समारोह के दौरान छात्रों ने एक दूसरे से भी अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed