{"_id":"58fd9ff04f1c1bb365c0bed4","slug":"amartex-showroom-gutted-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर टेक्स का शोरूम जलकर राख, 30 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर टेक्स का शोरूम जलकर राख, 30 लाख का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 24 Apr 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना में भीषण अग्निकांड में अमर टेक्स का शोरूम जलकर राख हो गया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक आगजनी में करीब 30 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। देर रात हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
लोगों ने दमकल विभाग को फोन का आग लगने की सूचना दी। दमकल विभाग की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन