अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: शिमला जिले में 12 से 14 साल के 39,834 बच्चों को लगी कोरोना वैक्सीन
शिमला जिले में 12 से 14 साल के 39,834 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, 15 से अधिक आयु वर्ग में 44,131 को पहली और 34,372 को दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 18 साल के आयु वर्ग के युवाओं को 7,09,318 को पहली और 6,68,905 को दूसरी डोज लग चुकी है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में 12 से 14 साल के 39,834 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, 15 से अधिक आयु वर्ग में 44,131 को पहली और 34,372 को दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 18 साल के आयु वर्ग के युवाओं को 7,09,318 को पहली और 6,68,905 को दूसरी डोज लग चुकी है। दूसरे राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अभिभावक चाह रहे हैं बच्चों की वैक्सीनेशन जल्द पूरी हो जाए। स्वास्थ्य विभाग ने अब स्कूलों में उन बच्चों के लिए पहली डोज लगवाने की सुविधा प्रदान की है जिन्होंने कि बीते माह इस अभियान के तहत टीके नहीं लगवाए थे। ऐसे में वह बच्चे भी स्कूलों तथा अस्पतालों में टीका लगवाने आ रहे हैं।
बच्चों ने कहा, टीके लगवाएंगे ताकि आते रहें स्कूल : परमदेव
संजौली स्कूल के शिक्षक परमदेव शर्मा ने बताया कि बच्चों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह है। बच्चों ने स्वयं कहा था कि अगर लहर के दौरान बंदिशें बढ़ती हैं तो वह घरों से स्कूल नहीं आ पाएंगे। इसलिए पढ़ाई बाधित न हो तो उन्होंने स्कूलों में अपना टीकाकरण करवाया। महामारी के पहले और दूसरे दौर में काफी भय था। हल्का सा जुकाम आने पर बच्चों से दूरी बनानी पड़ती थी। अब स्कूलों में ऐसा नहीं है। टीकाकरण के बाद बच्चों और लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है।
पाठशाला से छुट्टी करके आई हूं टीका लगवाने: अनामिका
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में इलाज के लिए आए मरीजों की गुरुवार को काफी भीड़ थी। इसी भीड़ के बीच नाभा की रहने वाली 15 साल की अनामिका भी खड़ी थी। पूछने पर अनामिका ने बताया कि मुझे पहला टीका लगना है। बताया कि वह नौवीं की परीक्षा के कारण टीका नहीं लगवा पाई थी।
आज स्कूल से छुट्टी करके अपनी सहेली के साथ टीका लगवाने अस्पताल आई हूं। छात्रा की सहेली भूमिका ने बताया कि उसने स्कूल में ही वैक्सीन लगवा ली थी। वैक्सीन लगवाने के बाद अनामिका ने कहा कि अन्य बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा लेना चाहिए। इससे प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा सुरक्षित रहते हैं।