फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medhavi samman samaroh Students Said coaching should be arranged in every district

Himachal News: छात्रों ने सरकार से की मांग, बोले- हर जिले में हो कोचिंग की व्यवस्था तभी होंगे सपने साकार

Tue, 06 Aug 2024 04:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 Aug 2024 04:49 PM IST
सार

मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यार्थियों ने सरकार से मांग रखी कि सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा कोचिंग सेंटर खोले जाएं।

विज्ञापन
medhavi samman samaroh Students Said coaching should be arranged in every district
शिवांगी शर्मा, कोमल, नेहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमर उजाला की ओर से मंगलवार को आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में आए विद्यार्थियों ने सरकार से सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा कोचिंग सेंटर खोलने की मांग की है, जिससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की सुविधा मिल सके। मेधावियों का कहना है कि कुछ कोचिंग सेंटरों में फीस इतनी ज्यादा है कि गरीब परिवार का बच्चा फीस नहीं दे पाता। इसके अलावा फीस दे भी दें तो उस दर्जे की पढ़ाई नहीं होती। इसलिए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा लेने के लिए बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है।

विज्ञापन


'कोचिंग संस्थानों में फीस के मुकाबले नहीं मिलती सुविधा'
पहले ही कोचिंग सेंटर कम हैं। उनमें भी फीस के मुकाबले सुविधा नहीं दी जाती। इसलिए मजबूरन बाहरी राज्यों में कोचिंग के लिए जाना पड़ता है। हिमाचल में बेहतर संस्थान खुलें तो विद्यार्थियों को फायदा होगा- शिवांगी शर्मा, बारहवीं कला संकाय में दूसरा रैंक, कांगड़ा
विज्ञापन


'प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए आना पड़ता है शिमला'
कुल्लू में कोचिंग सेंटरों की कमी है। इस वजह से प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग लेने के लिए शिमला या चंडीगढ़ जाना पड़ता है। सीएम से बात करने का मौका मिलता तो ज्यादा से ज्यादा कोचिंग सेंटर खोलने की मांग जरूर रखती- कोमल, बारहवीं कला संकाय पांचवां रैंक, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन


'मेधावियों को सम्मानित होकर आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा'
जिला सिरमौर में विद्यार्थियों को कोचिंग लेने के लिए नाहन आना पड़ता है। लेकिन वहां भी फीस के अनुसार कोचिंग नहीं दी जाती। अमर उजाला ने मेधावियों का सम्मानित करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया- नेहा, बारहवीं कला संकाय में आठवां रैंक, सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed