{"_id":"59510d344f1c1bff058b4c5f","slug":"amar-ujala-medhavi-samman-samaroh-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह इस दिन, CM होंगे चीफ गेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह इस दिन, CM होंगे चीफ गेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के नंबर वन समाचारपत्र अमर उजाला का ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह- 2017’ 29 जून शिमला में होगा। राज्य अतिथिगृह होटल पीटरहॉफ में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। सुबह 10.00 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश भर के करीब 150 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा शिमला शहर के स्कूलों के टॉपर भी सम्मानित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से समारोह में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला की ओर से यह समारोह हर साल आयोजित किया जाता है। समारोह में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षाविदों समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन