फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amar ujala medhavi chhatra samman Shimla: Student Kanchan said If I do not get a chance in the army, I will se

शिमला: छात्रा कंचन बोलीं- सेना में मौका नहीं मिला तो राजनीति में आकर करूंगी जनता की सेवा

Fri, 07 Oct 2022 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Oct 2022 06:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथ से पुरस्कार लेने के बाद बिलासपुर की कंचन शर्मा के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय की मेरिट में आने वाली चालक की बेटी कंचन से जब कॅरिअर के बारे में पूछा तो तपाक से बोलीं, मकसद लोगों की सेवा करना है। 

विज्ञापन
amar ujala medhavi chhatra samman Shimla: Student Kanchan said If I do not get a chance in the army, I will se
छात्रा कंचन ने सीएम को बिहार की मधुबनी पेंटिंग भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथ से पुरस्कार लेने के बाद बिलासपुर की कंचन शर्मा के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय की मेरिट में आने वाली चालक की बेटी कंचन से जब कॅरिअर के बारे में पूछा तो तपाक से बोलीं, मकसद लोगों की सेवा करना है। सेना भर्ती के लिए टेस्ट दिया था, लेकिन उसमें नंबर कम आए। हालांकि तैयारी जारी है। दूसरा ऑप्शन भी है। अगर वहां भी बात नहीं बनी तो राजनीति में जाऊंगी। पूछने पर बताया कि राजनीति में आने में कोई रोक-टोक नहीं है और बेझिझक जनता की सेवा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि उनके पिता एचआरटीसी में चालक हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बिहार की मधुबनी पेंटिंग भेंट की। सीएम ने भी बिटिया के हाथ से पेंटिंग लेने के बाद उसे बधाई दी। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2022 में प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी मुख्यमंत्री के हाथों से पुरस्कार पाकर चहक उठे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से शाबाशी पाकर खिल उठा शीतल का चेहरा
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शाबाशी पाकर जुब्बड़हट्टी की शीतल वर्मा का चेहरा खिल उठा। जमा दो आर्ट्स की टॉपर ने बताया कि जब सीएम ने मेडल पहनाती बार उनसे पूछा कि कहां से हो। जब उन्हें बताया कि जुब्बड़हट्टी से हूं तो उन्होंने कहा शाबाश बेटा। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए वह खूब मेहनत से पढ़ाई करेंगी।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक पिता की तरह आईपीएस ऑफिसर बन करूंगी सेवा: सारिका
 12वीं की टॉपर सारिका ने बताया कि उनका लक्ष्य आईपीएस ऑफिसर बनना है, क्योंकि पिता एक निजी एंबुलेंस में चालक हैं। जैसे वे आपात स्थिति में मरीजों की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाते हैं, वैसे ही आईपीएस ऑफिसर बनकर आम लोगों की सेवा करना उनका सपना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी बांबे से करूंगा इंजीनियरिंग : समक्ष
गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा हमीरपुर के 10वीं के टॉपर समक्ष चड्ढा मेडल लेने के लिए स्टेज पर आए तो उनकी कद काठी देखकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने थोड़ा हंसी मजाक किया। समक्ष ने बताया कि वे आईआईटी बांबे जाकर इंजीनियर बनना चाहता है। स्कूल के निदेशक सतीश चड्डा ने बताया कि उनके तीन स्कूल के बच्चे सम्मान समारोह में सम्मानित करने के लिए बुलाए गए है।


बेटी ने कहा था, पापा सीएम के हाथों से पुरस्कार आप ही लेना
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह—2022 के समारोह स्थल ईस्ट बोर्न के अकाउंटेंट की बेटी मीनाक्षी भी दसवीं की बोर्ड मेरिट में नौवां स्थान पाने पर सम्मान पाने वालों की सूची में शामिल थीं। बेटी अकाउंटेंट कमलेश शर्मा को कॉल कर कहा कि पापा मुख्यमंत्री के हाथ से मेरा पुरस्कार आप ही लेना। चंडी स्कूल की छात्रा मीनाक्षी के पिता कमलेश शर्मा ने कहा कि आज बेटी की मेहनत की बदौलत मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाने का मौका मिला। यह पल मेरे लिए जीवन पर याद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed