फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala education abhiyan in nahan sirmaur himachal pradesh teachers love to little children

अमर उजाला शिक्षा अभियान-- शिक्षक छोटे बच्चों को दे रहे दुलार, ताकि ढल सकें नए माहौल में

Wed, 13 Apr 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
amar ujala education abhiyan in nahan sirmaur himachal pradesh teachers love to  little children
amar ujala education abhiyan in nahan sirmaur himachal pradesh teachers love to little children
नाहन (सिरमौर)। जिले में दो साल बाद पहली बार शिक्षा सत्र के शुरुआती दौर से स्कूल खुले हैं। सरकारी के साथ निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। दो साल की महामारी के बीच कई लोगों का रोजगार छिना है, कइयों के काम धंधे चौपट हुए हैं। लोगों की आय में कमी आई है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए कई निजी स्कूलों ने नई व्यवस्थाएं पैदा की हैं। न्यू ईरा अकादमी हाई स्कूल नाहन और होलीफेथ पब्लिक स्कूल सैनवाला ने इस बार अभिभावकों को राहत दी है। दोनों स्कूलों में दाखिला फीस नहीं ली जा रही है। मासिक फीस में भी वृद्धि नहीं की है। स्कूल प्रशासन का मानना है कि अच्छी शिक्षा पर सभी हक होना चाहिए। कमजोर आर्थिकी के चलते किसी की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए। इसके अलावा दोनों स्कूलों में कई विद्यार्थी दो साल में पहली बार स्कूल पहुंचे हैं। ऐसे में शिक्षकों से बच्चों को स्कूल में घर जैसा माहौल देने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे कक्षाओं में बैठने के आदी हो जाएं।
विज्ञापन

----बाक्स
क्या कहते हैं शिक्षक :
1. न्यू ईरा अकादमी हाई स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य शाहिना आलम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रोजगार छिन जाने से कइयों के घरों की हालत बिगड़ी है। इसे देखते हुए स्कूल में नई एडमिशन पर दाखिला फीस नहीं ली जा रही है। मासिक फीस भी नहीं बढ़ाई है, ताकि लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. शिक्षिका रीतु भंडारी ने कहा कि छोटी कक्षाओं के बच्चों को पूरा दिन बैठने की आदत नहीं रही है। ऐसे में उन्हें स्कूल में घर जैसा माहौल दिया जा रहा है, ताकि वह धीरे-धीरे स्कूल के माहौल में ढल जाएं।

3. होलीफेथ पब्लिक स्कूल सैनवाला के मुख्य अध्यापक अमीचंद ने कहा कि इस वर्ष अभिभावकों को अतिरिक्त बोझ से बचाया गया है। सभी शिक्षक छोटे बच्चों के साथ दुलार और प्यार से पेश आ रहे हैं ताकि वे धीरे-धीरे स्कूल के माहौल में ढल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed