फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Samaroh held in ReckongPeo; meritorious students receiving honors from dc

Himachal: रिकांगपिओ में हुआ भविष्य ज्योति सम्मान समारोह, उपायुक्त से सम्मान पाकर चहके 594 मेधावी

Sat, 06 Jun 2026 02:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 02:20 PM IST
सार

किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Samaroh held in ReckongPeo; meritorious students receiving honors from dc
रिकांगपिओ में हुआ भविष्य ज्योति सम्मान समारोह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें किन्नौर के 58 निजी और सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के 594 मेधावियों को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। उपायुक्त से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा समारोह स्थल भी गूंज उठा। समारोह में न सिर्फ मेधावियों के सपनों को पहचान मिली बल्कि अधिकारियों और शिक्षाविद ने कॅरिअर से जुड़े अहम टिप्स भी दिए।

विज्ञापन



कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि जीवन में हर समय कठिन परिश्रम करना ही होगा। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। यदि कोई उल्लेखनीय काम करना है तो कठिन परिश्रम के बिना नहीं हो सकता। इस मौके विशेष अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा और प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह नेगी मौजद रहे कार्यक्रम में विद्यापीठ शिमला की भूमिका मुख्य सहयोगी के रूप में रही। साथ ही अन्य सहयोगियों के रूप में आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी और बाहरा यूनिवर्सिटी बाकनांघाट सोलन और सोम प्रकाश एंड बर्दर्स रिकांगपिओ व रत्न सिंह नेजा राम रिकांगपिओ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed