अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: हमीरपुर में कल सम्मानित होंगे मेधावी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 का कार्यक्रम 22 जून शनिवार को होगा। डीएवी स्कूल हमीरपुर के सभागार में दोपहर 12:05 बजे इस कार्यक्रम का आगाज होगा।
उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत होंगे। जबकि उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक जसवंत सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे।
इस समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई से दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
किस जिले में कब होगा कार्यक्रम
शिमला व रामपुर के मेधावियों को पूर्व की भांति मेधावी छात्र सम्मान समारोह में ही सम्मानित किया जाएगा। सोलन में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 25 जून को संस्कृत कॉलेज के हॉल में होगा।
वहीं कुल्लू में 26 जून को देवसदन, लाहौल-स्फीति में 29 जून को उच्च पाठशाला केलांग, नाहन में 29 जून शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना में 24 जून और बिलासपुर में 27 जून को रावमापा बिलासपुर में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इसी तरह कांगड़ा में 28 जून को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर धर्मशाला और चंबा में 25 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।