फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala asar : Broken steel bottles were distributed to many children, the department came into action and got them changed

खबर का असर: कई बच्चों को बांट दी स्टील की टूटी-फूटी बोतलें, हरकत में आए विभाग ने बदलवाई

Fri, 07 Jan 2022 04:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jan 2022 04:59 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय की जांच कमेटी ने मौके पर जाकर खराब बोतलों की जगह विद्यार्थियों को ठीक बोतलें दिलवा दी हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए बोतलों की सप्लाई कर रही कंपनी को भविष्य में खराब सामान नहीं देने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
amar ujala asar : Broken steel bottles were distributed to many children, the department came into action and got them changed
स्टील की टूटी-फूटी बोतलें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकारी स्कूलों में बांटी गई पानी की टूटी-फूटी छह स्टील बोतलों को बदलवा दिया गया है। बलद्वाड़ा ब्लॉक में सप्लाई हुई बोतलों की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। कई बच्चों को इस तरह की बोतलें बांट दी गई थी। उच्च शिक्षा निदेशालय की जांच कमेटी ने मौके पर जाकर खराब बोतलों की जगह विद्यार्थियों को ठीक बोतलें दिलवा दी हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए बोतलों की सप्लाई कर रही कंपनी को भविष्य में खराब सामान नहीं देने की चेतावनी दी गई है। जिला के अन्य विद्यार्थियों से भी टूटी-फूटी बोतलें बदलवाने को स्कूल प्रिंसिपलों से संपर्क करने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की किशोर न्याय समिति के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आए उच्च शिक्षा निदेशालय ने संयुक्त निदेशक अशीथ कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाकर मंडी भेजी थी। शुक्रवार को जांच टीम शिमला लौट आई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को सौंपी जांच रिपोर्ट में बताया है कि दो दिनों तक हुई जांच के दौरान विद्यार्थियों को दी गई छह स्टील बोतलें टूटी-फूटी मिली। विद्यार्थियों से वापस लेकर इन बोतलों को बदल कर ठीक बोतलें उन्हें दे दी गई। खराब बोतलों की सप्लाई करने वाली कंपनी को चेतावनी देकर भविष्य में सचेत रहने को कहा है। अमर उजाला में चार जनवरी को मंडी जिला में टूटी-फूटी बोतलें विद्यार्थियों को देने की खबर प्रकाशित की थी। इस पर हाईकोर्ट की किशोर न्याय समिति ने उच्च शिक्षा निदेशालय से रिपोर्ट मांगी है। इसी कड़ी में निदेशालय ने एक कमेटी का गठन कर जांच करवाई है। अब जांच रिपोर्ट से हाईकोर्ट को अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed