{"_id":"66800381c251ac88e60792d0","slug":"aman-sharma-will-represent-the-country-in-the-international-para-badminton-competition-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे अमन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे अमन शर्मा
Sat, 29 Jun 2024 06:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:34 PM IST
सार
चंबा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अमन शर्मा का चयन अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 1 से 7 जुलाई तक युगांडा की राजधानी कंपाला में होगी।
विज्ञापन
अमन शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अमन शर्मा का चयन अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 1 से 7 जुलाई तक युगांडा की राजधानी कंपाला में होगी। जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स के संस्थापक और महासचिव अजय शर्मा ने कहा कि अमन के चयन होने से जिला में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। अमन ठाकुर चंबा के साथ लगती लुड्डू पंचायत के रूणेगा गांव के रहने वाले है। उनके पिता शिमला में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
अमन जब 18 वर्ष का था उस वक्त खेलते समय वह गिर गया था। इसके कारण उसके पैर में गहरी चोटें आईं। उसका पीजीआई में मेजर ऑपरेशन हुआ। 2 साल बेड रेस्ट के बाद अमन ने दोबारा से बैडमिंटन खेलना शुरू किया। अब अमन की मेहनत रंग लाई है। अमन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेगा। अमन शिमला के संजौली कॉलेज में एमए की पढ़ाई कर रहा है। अमन ने बताया कि वो इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स शिमला में कोच सनी पापटा की देख-रेख में बैडमिंटन सीखते हैं। अमन ने इसका श्रेय माता-पिता, कोच सनी पापटा को दिया है।
विज्ञापन