{"_id":"5d1e13b78ebc3e3c6f6e2b36","slug":"alto-car-accident-in-bharmour-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल
Thu, 04 Jul 2019 10:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
चंबा में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर के गरोला-सवाई-ककरी मार्ग पर बासदा नामक स्थान पर एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान देशराज पुत्र भगत राम गांव व्यूटी गरोला, अनु देवी पुत्री नीति राम गांव बासंदा, निखिल पुत्र संजीव बासंदा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों में सतपाल निवासी पिल्ली, निति राम निवासी बासंदा अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर गरोला से बासदा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर खुद ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।