फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   allowance of the VC and officers of Central University increased in himachal

केंद्रीय विवि के वीसी और अधिकारियों के भत्ते दोगुना किए

Thu, 21 Feb 2019 02:33 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 21 Feb 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
allowance of the VC and officers of Central University increased in himachal

केंद्रीय विवि के कुलपति, प्रति कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारियों के साथ इन विवि से संबद्ध यूजी और पीजी कॉलेजों के प्राचार्यों के लिए अच्छी खबर है। यूजीसी ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत भत्तों को दोगुना करने की अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


इन्हें 2016 जनवरी से लेकर छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतनमान का इंतजार है। पहले स्केल मिलेगा, उसके बाद ही भत्ते मिलेंगे। यूजीसी की अधिसूचना का लाभ प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा में सेवारत प्रशासनिक अधिकारियों का इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश विश्वविद्यालयों में नए स्केल को लागू करना, भत्तों को देना या न देना प्रदेश सरकार पर निर्भर करता है। यूजीसी की जारी की गई अधिसूचना में सभी क्रेंदीय विश्वविद्यालयों के अकादमिक स्टाफ, कुलसचिव वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक को संशोधित भत्ते का भुगतान करने को कहा है। यह एक जुलाई 2017 से देय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाने के बाद ये होंगे देय विशेष भत्ते 

कुलपति                     11,250 मासिक 
प्रति कुलपति                 9000
स्नातकोत्तर कॉलेज प्राचार्य     6,750 
स्नातक डिग्री कॉलेज प्राचार्य     4,500

गेस्ट फैकल्टी का मानदेय दोगुना करने की अधिसूचना जारी
इससे पूर्व यूजीसी ने गेस्ट फैकल्टी को दिए जाने वाले मानदेय में भी करीब दोगुना कर 50 हजार करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें गेस्ट फैकल्टी तैनाती के लिए नियमों को भी कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया तक में बदलाव कर और सख्त किया है। 

यूजीसी की संशोधित भत्ते या विशेष भत्ते देने की अधिसूचना प्रदेश विश्वविद्यालयों में लागू नहीं होगी। प्रदेश विश्वविद्यालय का अपना कोई पे कमीशन नहीं है, सभी स्टेट यूनिवर्सिटी पंजाब पे स्केल को अपनाती है, उसके मुताबिक प्रदेश सरकार पहले पे स्केल लागू करती है, उसके बाद विश्वविद्यालयों में इसे लागू किया जाता है। अभी तक प्रदेश सरकार ने 2016 से पे स्केल को लागू नहीं किया है।
-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed