{"_id":"5c092b77bdec2241703a5a44","slug":"allopathy-pharmacist-recruitment-exam-results-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलोपैथी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलोपैथी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 06 Dec 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग में एलोपेथी फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सितंबर 2017 में पोस्ट कोड 586 के तहत विभाग में 142 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आवेदन आने के बाद आयोग ने 19 अगस्त 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 4387 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 2043 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने मेरिट के आधार पर 441 अभ्यर्थियों का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है।
विज्ञापन