{"_id":"6ad4d902571ee3acbe039d49","slug":"alligation-of-misbehavior-shimla-news-c-19-sml1002-806321-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना में एक कर्मचारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की तीन को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना में एक कर्मचारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की तीन को होगी सुनवाई
विज्ञापन
आउटसोर्स पर कार्यरत महिला ने लगाए हैं आरोप
लिखित शिकायत मिलने के बाद इंटरनल कंपलेंट कमेटी ने शुरू की जांच
दोनों पक्षों को बुलाकर की जाएगी जांच, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) चमियाना में कार्यरत एक कर्मचारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में तीन नवंबर को सुनवाई होगी। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी। लिखित शिकायत पर इंटरनल कंपलेंट कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। जांच कमेटी के सदस्यों को निष्पक्ष पूछताछ करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार करने के आदेश प्रबंधन ने दिए हैं।
बता दें कि बीते दिनों अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स महिला कर्मी ने यौन उत्पीड़न से संबंधित गंभीर आरोप लगाए थे। महिला कर्मी ने लिखित शिकायत भी अस्पताल प्रबंधन को दी गई थी। इसके बाद जांच शुरू की गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि शिकायत में महिला ने कर्मी पर बड़ी-बड़ी बातों को करने के साथ फाइल चेक करने के नाम पर अधिक देर तक बैठाकर रखने का आरोप लगाया है। इसके अलावा भी कई प्रकार के आरोप लगाए हैं।
उधर, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. ब्रिज शर्मा ने कहा कि शिकायत पर जांच की जा रही है। कमेटी की ओर से जांच की जा रही है। कमेटी ने ही सुनवाई की तिथि निर्धारित की है और जांच के बाद रिपोर्ट देने के लिए कहा है।