{"_id":"6395cd71c559f670142cef8d","slug":"alliance-air-flight-from-shimla-to-bhuntar-airport-first-day-no-passenger-come-in-aeroplane","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alliance Air: शिमला से भुंतर के लिए हवाई उड़ान शुरू, पहले दिन खाली पहुंचा जहाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alliance Air: शिमला से भुंतर के लिए हवाई उड़ान शुरू, पहले दिन खाली पहुंचा जहाज
Sun, 11 Dec 2022 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
ब्यूरो/संवाद, शिमला/कुल्लू
ब्यूरो/संवाद, शिमला/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:01 PM IST
सार
सप्ताह में चार दिन चलने वाली इस नए हवाई मार्ग के पहले दिन रविवार को शिमला से एक भी यात्री नहीं आया और वापस भी जहाज खाली रवाना हुआ।
विज्ञापन
भुंतर हवाई अड्डे पर वाटर कैनन सैल्यूट के साथ जहाज का स्वागत किया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिमला से भुंतर के बीच एलायंस एयर की नई हवाई उड़ान सेवा शुरू हो गई है। रविवार को सुबह भुंतर हवाई अड्डे में पहुंचे 48 सीटर जहाज का वाटर कैनन सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के लिए अब एलायंस एयर की दो उड़ानों के आरंभ होने से घाटी के के पर्यटन कारोबार को भी नए पंख लगेंगे। खासकर विंटर सीजन में बर्फ में आनंद उठाने के लिए सैलानी अब दिल्ली से वाश शिमला होकर कुल्लू-मनाली पहुंचे सकते हैं।
विज्ञापन
सप्ताह में चार दिन चलने वाली इस नए हवाई मार्ग के पहले दिन रविवार को शिमला से एक भी यात्री नहीं आया और वापस भी जहाज खाली रवाना हुआ। पर्यटकों के साथ आम लोगों को भी अब देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए आना जाना आसान हो गया है। अब दिल्ली से भुंतर के लिए 48 सीटर एटीआर-42 के दो जहाज उड़ान भरेंगे। दिल्ली से वाया चंडीगढ़ होकर सप्ताह में छह दिन और वाया शिमला होकर सप्ताह में चार दिन सेवा देगा।
विज्ञापन
रविवार के बाद अब मंगलवार, बुधवार और वीरवार को सुबह 7:40 बजे शिमला से उड़ान भरेगा और सुबह 8:30 बजे भुंतर एयरपोर्ट में उतरेगा। जबकि भुंतर से 8:50 बजे जहाज शिमला को रवाना होगा 9:40 बजे पहुंचगा। शिमला से दिल्ली के बीच प्रति सीट का किराया 5138 रूपये होगा। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार सुबह शिमला-भुंतर के बीच नई हवाई उड़ान का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन कोई भी सवारी नहीं आई और न ही गई।
विज्ञापन