{"_id":"5842e2634f1c1bd823de56ef","slug":"all-universities-in-himachal-will-be-cashless-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस होंगे हिमाचल के सभी विश्वविद्यालय, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस होंगे हिमाचल के सभी विश्वविद्यालय, तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को कैशलेस घोषित करने के बाद राजभवन ने अब सूबे के तमाम विश्वविद्यालयों को कैशलेस करने की तैयारी शुरू कर दी है। राजभवन ने इसके लिए 7 दिसंबर को तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर सहित प्रदेश के तीनों सरकारी और अन्य सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। सभी अग्रणी बैंकों के प्रमुख और भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के उच्च अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे, जो इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सुझाव देंगे। बता दें कि 17 दिसंबर को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित संबंधित विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए राजभवन में प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्यशाला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, पीएनबी और सहकारी बैंक आदि के प्रमुख कैशलेस व्यवस्था को सुगमता से उपयोग में लाने का विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यशाला के जरिये कोशिश की जाएगी कि ट्रेनिंग लेने वाले विद्यार्थी आगे दस को और फिर वह दस आगे दस को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का प्रशिक्षण दें।
विज्ञापन