फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All three accused of murder sent on police remand till December 3

Anni Murder Case: हत्या के तीनों आरोपी 3 दिसंबर तक पुलिस की रिमांड पर भेजे

Wed, 30 Nov 2022 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 07:40 PM IST
सार

निरमंड में राजस्थान के व्यापारी की हत्या के मामले में तीसरा आरोपित भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को बुधवार को आनी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आनी अशोक कुमार ने तीनों को 3 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन
All three accused of murder sent on police remand till December 3
आरोपी पुलिस रिमांड पर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड में बूढ़ी दिवाली मेले में राजस्थान के व्यापारी की हत्या में संलिप्त तीन आरोपियों को अदालत ने तीन दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना निरमंड में आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।उधर, मंगलवार को निरमंड में राजस्थान के व्यापारी की हत्या के मामले में तीसरा आरोपित भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को बुधवार को आनी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आनी अशोक कुमार ने तीनों को 3 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि बूढ़ी दिवाली मेले में सोमवार रात को राजस्थान से आए व्यापारी रामेश्वर वर्मा को तीन लोगों ने डंडों और लात घूसों से मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले में मेला मैदान में कारोबार करने पहुंचे पवन कुमार और प्रवीण कुमार, निवासी मंडी को हिरासत में लिया था। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी विशाल निवासी गांव दरवाथू, तहसील बल्ह, जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने हत्या के मामले में संलिप्त तीनों लोगों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed