फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   all private medical stores will be closed on 28 september in himachal

हिमाचल में इस दिन बंद रहेंगी दवा दुकानें, बढ़ेगी मरीजों की परेशानी

Thu, 27 Sep 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
all private medical stores will be closed on 28 september in himachal

हिमाचल में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश भर में शुक्रवार को दवा की सभी निजी दुकानें बंद रहेंगी। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल प्रदेश सोसायटी ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने इंटरनेट फार्मेसी को मान्यता देने वाले कानून का विरोध करते हुए वीरवार रात 12 बजे से लेकर शुक्रवार रात 12 बजे तक दुकानें बंद करने का एलान किया है।हिमाचल प्रदेश सोसायटी आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पंडित ने बताया है कि भारत सरकार ने 28 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन दवा बिक्री को नियमित करना प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन


इसके विरोध में देश भर के केमिस्ट 28 सितंबर को एक दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांगों को स्वीकार नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पंडित ने बताया कि विश्व में कहीं भी इस प्रकार से ऑनलाइन दवा व्यापार को फ्री हैंड नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा कानून के नियमों का धड़ल्ले से हो रहा दुरुपयोग

all private medical stores will be closed on 28 september in himachal

जिन देशों ने अनुमति दी है वहां भी वेब पोर्टल द्वारा अनाधिकृत दवा बिक्री को रोकने के लिए के कानून में पूर्व परिवर्तन किया गया है। इसमें कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि देश में ऑनलाइन पोर्टलों द्वारा दवा कानून के नियमों का धड़ल्ले से दुरुपयोग किया जा रहा है।

इसके सुबूत होने के बावजूद भी इन पर कोई कार्र्रवाई नहीं की जा रही। अध्यक्ष संजीव पंडित ने बताया कि ऑनलाइन दवा पोर्टल बिना किसी जवाबदेही के दवा के पर्चे की प्रमाणिकता को परखे बगैर दवा उपलब्ध करा रहे हैं। एमटीपी किट, सिडनेफिल, ताडलाफिल, कोडीन जैसी आदत डालने वाली दवाओं को पंजीकृत मेडिकल प्रेक्टिशनर  के पर्चे के बिना भी बिना भी बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed