{"_id":"5dce8ec78ebc3e54990b0766","slug":"all-india-kisan-congress-president-nana-patole-statement-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के खिलाफ बोलने वालों को जेल भेज रही है सरकार: पटोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के खिलाफ बोलने वालों को जेल भेज रही है सरकार: पटोले
Fri, 15 Nov 2019 05:11 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Nov 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक नाना पटोले ने कहा कि केंद्र के खिलाफ बोलने वालों को आजकल सरकार जेल भेज रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश के किसानों की हार हुई है। कांग्रेस किसानों के हितों के लिए कृषि के अलग बजट के पक्ष में थी। केंद्र में मोदी सरकार के सत्ता पर आने से किसानों की उपेक्षा हुई है।
विज्ञापन
नाना पटोले ने शुक्रवार को राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को गलत तरीके से जेल में रखा गया है। उन्होंने केंद्र के खिलाफ बोला था और यह उसी का परिणाम है। जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ बोल रहा है, उसके यहां रेड डाली जा रही है। देश में तानाशाही जारी है, ताकि कोई भी सरकार के खिलाफ बोलने की हिम्मत न करे।
विज्ञापन
पटोले ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के पर कई नेताओं पर उंगली उठी है, क्या उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि जांच के बाद बेलगाम नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन सफल रहा है। लोगों को आंदोलन में लाने के लिए गाड़ियां नहीं भेजनी पड़ीं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पांच साल की मजबूत सरकार बनेगी
महाराष्ट्र के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में पांच साल के लिए मजबूत सरकार बनेगी। खुशी इस बात की है कि एनडीए के साथी टूटकर यूपीए में आ रहे हैं। कांग्रेस का लक्ष्य लोगों को न्याय दिलाना है। महाराष्ट्र में सरकार साझा कार्यक्रम चलाएगी।